संसदीय सचिव युड़ी मिंज ने जैव विविधता और पर्यटन को लेकर विशेष रूप से तैयार किया कैलेंडर
जशपुर /:( वायरलेस न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में जशपुर के पर्यटन और जैव-विविधता पर आधारित वर्ष- 2022 के कैलेंडर का विमोचन किया।
संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि कैलेंडर में जशपुर जिले के मनोरम जलप्रपात, पठारपर्वत, जंगल,वन्य प्राणी, धार्मिक स्थलों सहित चाय बागान, एडवेंचर स्पोर्ट्स और जनजातीय जीवन के पर्व-त्योहारों के दृश्यों को शामिल किया गया है।जशपुर में इतनी विविधता है, प्राकृतिक संसाधन है जिससे पर्यटन की संभावनाऐं साकार हो सकती है, यहाँ की जैव विविधता सबसे अलग है यहां माईनस डिग्री टेम्परेचर भी है और 43 डिग्री भी है यहाँ उद्यानिकी एवं कृषि को लेकर बढिया काम किया जा सकता है इसे पर्यटन से जोड़ना भी जरूरी है.इसको कैलेंडर के रूप में तैयार कर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का ध्यान आकर्षित कराया गया है.
इस अवसर पर संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, विधायक श्री विनय जायसवाल, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के सदस्य द्वय श्री अजय साहू और श्री विनोद तिवारी आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

