पाली (वायरलेस न्यूज़)
👉🏿गांधी चौक के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन

नगर पंचायत पाली के सबसे पुराने गांधी चौक का कायाकल्प किया जा रहा है। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन आज विधिवत संपन्न हुआ।

नगर के सबसे पुराने (गांधी) चौक को पाली की पहचान बनाने नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा प्रयासरत हैं।इसी तारतम्य में इस चौक का पुनर्निर्माण, सौंदर्य करण और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगाने के कार्य का शिलान्यास एवं पूजन कार्य मुख्य अतिथि प्रशांत मिश्रा (सदस्य ,छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग) के कर कमलों संपन्न हुआ। श्री मिश्रा ने कहा कि नगर का गांधी चौक हमारी विरासत है और इसे संजोए रखना हमारी जवाबदारी !राष्ट्रपिता ने देश की आजादी और नव निर्माण में अहिंसा के सहारे सर्वोपरि भूमिका निभाई, लेकिन कतिपय लोग इसे धूमिल करना चाह रहे हैं। य़ह चौक भावी पीढ़ी के लिए गांधीजी के योगदान के लिए हमेशा चिरस्थाई रहेगा और पाली की पहचान भी बना रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता नपं अध्यक्ष उमेश चंदा ने की उन्होंने बताया कि इस चौक की लागत लगभग 25 लाख रुपए है जिसमें गांधीजी की नई प्रतिमा भी शामिल है।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल,जिला महामंत्री कोरबा शैलेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री, दीपक सोनकर , नपं उपाध्यक्ष विनय सोनकर, एल्डरमैन, अनिल सिंह परिहार ,सुरेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, तुषार कांत रॉबिंसन, नगर पंचायत सीएमओ पूर्णेदु तिवारी, पार्षद सावित्री श्रीवास, सोना ताम्रकार, पिंटू अग्रवाल, बबलू पटेल,रोहित प्रजापति, राजेश परवानी, दीपक जायसवाल ,पवन ध्रुव, मंजू जायसवाल, राम कुमारी पटेल, रामकली मरावी, निर्मला पटेल, डॉ गुलाब सिंह बिसेन, रवि कश्यप, सुमन मसीह, आगर दास सहित रितेश शुक्ला, रिंकू जायसवाल, प्रदीप पटेल (उपयंत्री) रामनाथ यादव,तथा नपं के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

