रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) साल 20 21 में सुघ्घर रायगढ़ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निगम प्रशासन कार्य करेगा। इस एक साल में नगर निगम अंतर्गत करीब 50 करोड़ रुपए के 20 से ज्यादा बड़े कार्य होंगे। इसमें संजय कंपलेक्स निर्माण, मिट्ठूमुड़ा तालाब व हेमू कॉलानी चौक सौंदर्यीकरण सहित कामकाजी महिला हॉस्टल और विभिन्न सामुदायिक भवन निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित पूर्ण करने की दिशा पर ही निगम प्रशासन कार्य करेगा।
उक्त बातें सोमवार को निगम के सभागार में आयोजित मीडिया से चर्चा कार्यक्रम में कमिश्नर श्री आशुतोष पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा की सुघ्घर रायगढ़ की परिकल्पना शहरवासियों और हम सभी की समावेशी जिम्मेदारियों को निभाने से सरकार होगी। कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कहा कि कलेक्टर श्री भीम सिंह और मेयर श्रीमती जानकी काटजू के निर्देश पर पूर्व में महा सफाई अभियान चलाई गई थी, जिसमें वार्ड वाइज रूट तैयार कर एक-एक गली, मोहल्लों की समुचित सफाई कराई गई थी। वर्तमान में भी महासफाई अभियान शुरू किया गया है, जिसमें वार्ड वासी, सामाजिक संगठन आदि को जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता संबंधित व्यवहार परिवर्तन करने से ही सुघ्घर रायगढ़ की परिकल्पना साकार होगी। कमिश्नर श्री पांडेय ने कहा कि साल 2021 में निगम क्षेत्र में करीब 50 करोड़ से ज्यादा का विकास कार्य होगा। इसमें संजय कांपलेक्स निर्माण, मिट्ठूमुड़ा तालाब, हेमू कालानी चौक सौंदर्यीकरण, कामकाजी महिला हॉस्पिटल एवं विभिन्न सामुदायिक भवन निर्माण, पौनी पसारी योजना अंतर्गत निर्माण आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साल 2021 में रायगढ़ शहर की जीवनदायनी केलो नदी में स्वच्छ पानी बहने का सपना भी साकार होगा। आने वाले 6-8 महीनों में 25 एवं 7 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार होगा, जहां से नदी के दोनों ओर के सीवर लाइन नालों को जोड़कर ट्रीटमेंट प्लांट में इस पानी को स्वच्छ कर केलो नदी में छोड़ा जाएगा। इससे नदी स्वच्छ होने के साथ सुघ्घर रायगढ़ परिकल्पना का एक और कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से सुझाव भी मांगे। इस पर पत्रकारों ने अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे ठेला गोमचे लगाने वालों को व्यवस्थित करने, निगम के दुकानों और ट्रांसपोर्ट नगर को व्यवस्थित करने सहित सुझाव दिए, जिस पर कमिश्नर श्री पांडेय ने त्वरित कारवाही करने की बात कही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

