अंबिकापुर (वायरलेस न्यूज़ 4 जनवरी 21) पर्यटन स्थल मैनपाट के जलजली में आग लगने से 13 झोपड़ी जलकर राख हो गई। इन सभी झोपडिय़ों में दुकानों का संचालन किया जाता था। मध्यरात्रि के बाद लगी आग का पता सोमवार सुबह चला। अंबिकापुर से फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सभी तेरह झोपडिय़ां जलकर नष्ट हो चुकी थी। जलजली मैनपाट का प्रमुख पर्यटन स्थल है यहां एक स्थान पर धरती डोलती है।
रविवार की रात लगभग नौ बजे जलजली पॉइंट भी शांत हो चुका था। सभी लोग अपने अपने घर चले गए थे। झोपडिय़ों में कोई भी नहीं था। बताया जा रहा है कि रात एक बजे के आसपास किसी ने झोपडिय़ों में आग लगा दी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे लोगों को इसका पता चलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और अंबिकापुर से एक घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन तब तक 13 झोपडिय़ां जलकर खाक हो चुकी थी। यह झोपडिय़ां सूखी लकडिय़ों से बनाया गया था और सभी झोपडिय़ां दूसरे से सटे हुए थे इसलिए आग की तेज लपटों से सभी धू- धू कर जल गई। घटना की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने प्रथम दृष्टया शरारती तत्वों की करतूत होने की बात कहीं।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों सैलानियों की भारी भीड़ मैनपाट में पहुंच रही है। सैलानियों की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों द्वारा झोपडिय़ों में छोटी-छोटी दुकानें खोली गई थी। इन दुकानों से ही सैलानियों को जरूरत की खाद्य सामग्री अभी मिल जाया करती थी। सैलानियों के रहते तक दुकानों का संचालन भी किया जाता है। उसके बाद स्थानीय लोग अपने अपने घरों को लौट जाते थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

