पवन शर्मा, बीना विश्वास, लक्ष्मी पटेल एवं दिनेश यादव बने सांसद प्रतिनिधि।

फरसाबहार(वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने शासन प्रशासन की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए विभिन्न विभागों में अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने की कड़ी में जिला योजना समिति जिला रायगढ़ में पवन शर्मा को, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में श्रीमती बीना विश्वास को, वन विभाग रायगढ़ में श्रीमती लक्ष्मी पटेल को एवं स्वास्थ्य विभाग रायगढ़ में दिनेश यादव दीनू को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। संबंधित विभागाध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर रायगढ़ को भी जानकारी प्रदान की गई है।
विदित हो कि पवन शर्मा वर्तमान में भाजपा आई टी ( सोशल मीडिया सेल ) में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य है। श्रीमती बीना विश्वास धर्मजयगढ़ क्षेत्र क्रमांक 11 से लगातार तीन बार जनपद सदस्य है। और भाजपा जिला महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रही है। श्रीमती लक्ष्मी पटेल भाजपा जिला महिला मोर्चा की पूर्व में उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुकी है। दिनेश यादव दीनू पूर्व में स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के भी प्रतिनिधि रहे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.02पार्किंग को अवैध रूप से गोदाम बनाने वाले गजमोहिनी परिसर के मालिक अरूण अग्रवाल के खिलाफ निगम कमिश्नर के निर्देश पर निगम ने सिविल लाईन थाना में एफआईआर दर्ज कराया
Uncategorized2026.03.02श्रीवास प्रीमियर लीग का आयोजन गौरव का विषय- त्रिलोक चंद्र श्रीवास
Uncategorized2026.03.02ब्रह्मज्ञानी बाबा किशना सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन
Uncategorized2026.03.01ब्रेकिंग न्यूज मंगला स्थित गजमोहनी परिसर में शॉट सर्किट से भीषण आग लगी करोड़ो का बिजली समान जला परिसर को खाली कराया, पार्किंग को गोडाउन कैसे बनाया?


