🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

टीआई मनीष नागर के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई….

On: January 30, 2022 1:18 PM

अवैध शराब बिक्री को लेकर सख्त हुई #कोतवाली पुलिस….

03 आरोपियों से 05 बियर बॉटल, 44 क्वाटर देशी, विदेशी मदिरा की जप्ती, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई….

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज़) । पुलिस अधीक्षक अभ‍िषेक मीना के दिशा निर्देशन पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर द्वारा शहर के विभ‍िन्न इलाकों पर जुआ-सट्टा पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच जुआ सट्टा पर कार्रवाई के साथ *दिनांक 29.01.2022 को* टीआई नागर थाने के विवेचकों की अलग-अलग टीमें बनाकर मुखबिर सूचना पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुखबिर लगाकर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई किया गया । कार्रवाई दौरान *सिद्धी विनायक कालोनी से जोगीडीपा मार्ग पर* आरोपी आकाश सारथी पिता कुंजे सारथी उम्र 20 वर्ष सा. जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ तथा *तुलसी होटल की ओर से शहीद चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर* आरोपी जुगुतराम साहू पिता दमला प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष सा. बाजीनपाली चौकी जुटमिल रायगढ़ एवं *इंदिरा नगर पुलिया से जोगीडीपा जाने वाले रोड़ पर* आरोपी बलराम सहिस पिता स्व. चैतराम सहिस उम्र 31 वर्ष सा. जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ को अवैध बिक्री के लिये पैदल शराब ले जाते हुये पकड़ा गया है । तीनों आरोपियों से *05 नग 650 ml एलिफेंट बियर बाटल, 02 नग 180mlवाली गोवा स्पेशल एवं देशी मंदिरा की 180 एम.एल. की शीशी में भरी 42 पाव* की बरामदगी हुई । आरोपियों पर थाना कोतवाली में पृथक-पृथक धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है । कोर्रवाई थाना प्रभारी मनीष नागर के साथ प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक उत्तम सारथी, रूप राम साहू शामिल थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment