बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज़) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” वास्तव में देश की बात होती है, जो कि ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी होती है, जिसे देश के हर नागरिक को सुनना चाहिए।

उक्ताशय के विचार पंजाब के तारण तारण जिला के 'कांग' गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की "मन की बात" सुनने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सांसद अरुण साव ने व्यक्त किए। ज्ञातव्य हो, कि खडूर साहिब लोकसभा के प्रभारी के रूप में चुनाव प्रचार हेतु श्री साव पंजाब दौरे पर हैं। माह के हर चौथे रविवार को प्रसारित होने वाली "मन की बात" को सांसद अरुण साव ने तरण तारण जिला के 'कांग' गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। "मन की बात" सुनने के उपरांत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सांसद अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की "मन की बात" वास्तव में देश की बात होती है, जो कि ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी होती है, जिसे देश के हर नागरिक को सुनना चाहिए। सांसद साव ने विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में आज माफिया राज है, और राज्य विकास में पिछड़ता जा रहा है। केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में राज्य में सत्ता परिवर्तन आवश्यक है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव प्रचार में जुट जाएं। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राम लाल हंस, मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह सागर, मंडल सचिव परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, मंगल सिंह, मस्तार सिंह, दरबार सिंह, जगजीत सिंह, लवली सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। तत्पश्चात् सांसद साव 'दिव्य ज्योति जागृति संस्थान' के तारण तारण केन्द्र में जाकर गुरुदेव आशुतोष जी महाराज के आश्रम में मत्था टेका एवं आश्रम की प्रमुख संचालिका सुश्री परमजीत कौर बहन जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात् मुख्य मार्ग में व्यापारियों से भेंट कर भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रत्याशी नवरीत सिंह सफीपुर एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

