रीता बहुगुणा जोशी के बेटे की सपा में एंट्री!

(वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क)लखनऊ कैंट सीट से उम्मीदवारी का विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी में दर्जन भर उम्मीदवार इसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं। वर्ष 2017 में यह सीट कांग्रेस से भाजपा के पाले में आई थी और इसकी वजह डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का पंजा छोड़कर कमल का साथ देना था, जिससे इस महत्वपूर्ण सीट का गणित भी बदल गया। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा ने अपने बेटे मयंक के लिए इस सीट की खूब लॉबिंग की, लेकिन उन्हें सफलता मिलती नहीं दिख रही है।

माना जा रहा था कि अब मयंक जोशी, भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। लेकिन जहां, भाजपा ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को अपने पाले में लाने में सफलता पाई। वहीं, अब समाजवादी पार्टी भी मयंक जोशी को अपने पाले में लाकर जवाब देने के मूड में दिखाई दे रही है। सपा प्रवक्ता फखरुल चांद हसन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप से जानकारी देते हुए कहा कि रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक आज शाम समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। आज शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के लखनऊ के महत्वपूर्ण नेताओं को पार्टी दफ्तर बुलाया गया है।
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने अपने बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट से टिकट दिलाने के लिए राजनीति से संन्यास लेने तक की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता है। इस कारण एक ही परिवार के दो सदस्यों को टिकट मिलना मुश्किल होगा। ऐसे में अगर पार्टी कहेगी तो वे इलाहाबाद के सांसद पद से त्यागपत्र दे देंगी। इसके अलावा वे सक्रिय राजनीति से भी दूर जाने की बात कह रही थीं। लेकिन, इस सीट के दावेदारों की संख्या इतनी ज्यादा है कि पार्टी किसी निष्कर्ष तक पहुंचने में अब तक कामयाब नहीं हो सकी। इसके बाद खबर आ रही है कि मयंक समाजवादी पार्टी से लखनऊ कैंट सीट से उम्मीदवार बन सकते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

