- बिलासपुर ( विजय दुसेजा वायरलेस न्यूज़) आज एक सादगी पूर्ण समारोह को सम्बोधित करते हुए सेवा एक नई पहल की संयोजिका रेखा आहुजा जी ने रतनपुर के पास स्थित ग्राम भेलवापारा निवासी ग्रामीण महिला पुरुष व बच्चो को स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी –
सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल प्रदेश के वनवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति निरंतर जागरूकता अभियान चलाए हुए है इसी तारतम्य में आज गांव भेलवाड़ीह के बच्चों को स्कूल ड्रेस , स्वेटर ,पेन रबर स्केल पेंसिल व बैठने के लिए दरीयां , युवाओ को क्रिकेट के बेट बॉल , बालिकाओ को रस्सी कूद , लूडो ग्रामीण महिलाओ को साड़ियां तथा पुरुषो को कम्बल व वस्त्रों व बरतन आदि का वितरण किया गया –
इस नेक कार्य में सहयोग के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि विष्णु कैवर्त्त ने – पूज्य सिंधी हाईटेक पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल पुरी , शशि अग्रवाल , सरोज अग्रवाल , मुकेश पमनानी ,सुनील चिमनानी, भारती जेठानी , कंचन जैसवानी , कविता मोटवानी , रेशमा मोटवानी व संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी तथा रतनपुर अग्रवाल समाज के युवा अध्यक्ष सुमित अग्रवाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा

