जगदलपुर(अरूण पाढ़ी ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़ 5 जनवरी 2021)
धूप-बरसात सहकर बड़े ही लाड़ प्यार से फसल की देखभाल करते हुए बड़ा करने के बाद उसे सही कीमत पर बेचने की खुशी किसानों के चेहरे पर अलग ही दिखती है। फसल की सही कीमत मिलने पर धूप-बरसात में दिन-दिन भर किए गए मेहनत की भरपाई हो जाती है। यह कहना है माड़पाल के किसान बलीराम का, जो 50 बोरों में भरकर अपना धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन से धान उत्पादक किसान काफी खुश हैं। धान की सही कीमत देने के साथ ही किसानों की सुविधा के लिए शासन द्वारा किए गए प्रयास भी दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए बारदाने उपलब्ध होने से धान विक्रय में आसानी हुई। माड़पाल के ही उमाशंकर कुंवर ने भी माड़पाल उपार्जन केंद्र में 44.40 क्विटल मोटा धान का विक्रय की बात कही। किसानों ने धान खरीदी के लिए किए गए प्रबंध के लिए प्रशासन की प्रशंसा करते हुए बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नियमित तौर पर उच्चाधिकारी भी यहां नियमित तौर पर आ रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में बारदानों की उलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य विभाग के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया। जो प्रतिदिन उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी से प्रारंभ होने से पहले बारदाना की आवश्यकता को पूरा करवाने के कार्य कर रहे है। इसके अलावा जिला शहकारी बैंक, विपणन संघ द्वारा केंद्रों से धान खरीदी, उठाव के साथ-साथ बारदानों की व्यवस्था का सतत् निगरानी किया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

