भाजपा का कांग्रेस को धोबी-पछाड़, बातों में ही कर दिया 4 करोड़ का घोटाला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, भाजपा और कांग्रेस की सियासी जंग में तेज मिर्च का तड़का लगाते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में देसी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू ऐप पर एक वीडियो की ऐसी क्लिप साझा की है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भरी सभा में दो तरफा बात करते दिखाई पड़ रहे हैं।
इस पोस्ट के माध्यम से राठौर ने कहा है, “20 सेकंड में जो चार करोड़ का घोटाला कर दे, वह कांग्रेस।”Koo App20 सेकंड में जो चार करोड़ का घोटाला कर दे, वो कांग्रेस। View attached media content – Col Rajyavardhan Rathore (@ra_thore) 2 Feb 2022

दरअसल यह वीडियो दो हिस्सों में बंटा हुआ है, जिसके दोनों ही भाग एक ही सभा के हैं। पहली क्लिप में राहुल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यूपीए की सरकार ने 23 करोड़ लोगों को 10 साल पहले गरीबी से निकाला था। वहीं, दूसरी क्लिप में राहुल ने इस संख्या को 23 करोड़ से बढाकर सीधे 27 करोड़ कर दिया।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि राहुल ने देखकर भी आँकड़ों में थोड़ा बहुत नहीं, बल्कि सीधे चार करोड़ का घोटाला कर दिया है। इस पर धोबी-पछाड़ लगाने हुए कर्नल ने यह टिप्पणी की कि 20 सेकंड में जो चार करोड़ का घोटाला कर दे, वह कांग्रेस।
इससे पहले भी राहुल के कई गलत आँकड़ों और बयानों के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर लंबे समय से वायरल होते आ रहे हैं। अब यह भी कह सकते हैं कि ये भाषण देने से पहले की गई तैयारियों की कमी है, या भाषण देने से चंद मिनटों पहले उठाए गए पर्चे को देखकर बोलने की आदत। मसला जो भी हो, लेकिन कुछ हद तक सही ही है और बयान में फेर-बदल एक छोटा-सा उदाहरण भर है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

