रायगढ़, 4 जनवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रवास के दौरान उच्च विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में युवा कवयित्री अन्नपूर्णा पवार द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘आहुति कविताओं की ‘ पुस्तक का विमोचन किया। सुश्री अन्नपूर्णा जिले के भाटापारा स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में अंग्रेजी विषय की व्याख्याता हैं। उन्होंने नारीवाद, राष्ट्रवाद, समाजवाद, युवा उत्प्रेरण जैसे ज्वलन्त मुद्दों को आधार बनाकर अपनी काव्य संग्रह का सृजन किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अंग्रेजी की व्याख्याता द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रेम प्रदर्शित करते हुए काव्य संग्रह लेखन एवं प्रकाशन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे भी लेखन कार्य निरन्तर करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक श्री चक्रधर सिंह सिदार सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी लोग उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

