🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वैक्सीनेशन का ड्राई-रन कलेक्टर भीम सिंह ने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच कर देखी पूरी प्रक्रिया

On: January 5, 2021 2:00 PM

रायगढ़, (अनिल आहूजा 4 जनवरी 21) कलेक्टर श्री भीम सिंह आज शालिनी स्कूल पहुंच कर कोरोना वैक्सीनेशन ड्राई रन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसी तरह रायगढ़ के रामभांठा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और तमनार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड वैक्सीन का मॉक ड्रिल किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन केसरी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन के ड्राई-रन की पूरी प्रक्रिया को देखा। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि सबसे पहले जिन्हें वैक्सीन लगना है, उनका पहचान पत्र देखकर रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके पश्चात वैक्सीनेशन कक्ष में ले जाकर वैक्सीन लगाने के बाद पृथक कक्ष में आधे घंटे तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें केन्द्र से जाने दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ड्राई रन में शामिल लोगों से भी बात की। उन्होंने अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया गाइडलाइन्स के अनुसार सम्पन्न करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि वैक्सीन का मॉक ट्रायल सफलता पूर्वक किया गया। वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक लाभार्थी को सेंटर में रहना है इसे भी मॉक ड्रिल में शामिल किया गया। लगभग 14000 फ्रंट लाइन वर्कस को पहले खेप में वैक्सीन लगना है जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। वैक्सीन स्टोरेज व ट्रांसपोर्टेशन के लिए जिले में 27 कोल्ड चैन पाइंट बनाये गए हैं।
सीएमएचओ डॉ.केसरी ने बताया ड्राई रन में जिले के तीनों सेंटर के लिए 10-10 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इसके बाद तय प्रक्रिया अनुसार स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, एएनएम और स्टॉफ नर्स द्वारा वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया। इस दौरान यह विशेष ध्यान दिया गया कि सभी स्टॉफ और टीका लगवाने वाले मास्क पहने हों, साथ ही सोशल डिस्टेसिंग और सेनेटाइजेशन का विशेष रूप से ध्यान दिया गया। कोविड वैक्सीनेशन की अभी कोई अधिकारिक तिथि नहीं आई है। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जैसे ही वैक्सीन आ जाएगी गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानू पटेल, डॉ.सी.एस पटेल, डॉ.आर.बहिदार, डॉ. के.पुरी गोस्वामी, रेखा सेन गुप्ता, चेतना पटेल सहित स्टॉफ नर्स, एएनएम व मितानिन सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment