श्री प्रेमसागर मिश्रा, सीएमडी एसईसीएल दिनांक 08.02.2022 को जोहिला क्षेत्र के दौरे पर पहुँचे । इस क्षेत्र में कुल छह उत्पादक खदानें हैं। एरिया महाप्रबंधक श्री हेमंत शरद पांडेय ने सीएमडी का स्वागत किया तथा क्षेत्र की उत्पादन-डिस्पैच व अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। श्री मिश्रा ने क्षेत्र के विभिन्न
विभागध्यक्षों, स्टाफ़ ऑफ़िसर व अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। सीएमडी एसईसीएल के साथ निदेशक तकनीकी द्वय श्री एम के प्रसाद एवं श्री एस के पाल उपस्थित थे।

जोहिला क्षेत्र 16.7 लाख वार्षिक लक्ष्य की ओर अग्रसर है तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 में अभी तक की अवधि के निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़कर कोयला उत्पादन कर रहा है। क्षेत्र की विंध्य खदान में कंटिनुएस माइनर तकनीक लगाई गई है । सीएमडी के आगमन से क्षेत्र के कामगारों में उत्साह देखा गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

