🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कमिश्नर अलंग ने दो कर्मचारियों को दी नोटिस,
सवेरे 10 बजे तक नहीं पहुंचे कार्यालय
कलेक्टर एवं डिप्टी कमिश्नर करेंगे कार्यालयों का निरीक्षण

On: February 9, 2022 7:29 AM


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 9 फरवरी 2022) कमिश्नर श्री संजय कुमार अलंग ने आज सवेरे 10 बजे अपने कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारियों को छोड़ सभी

कर्मचारी उपस्थित पाये गये। उन्होंने कार्यालय खुलने का निर्धारित समय 10 बजे तक ऑफिस नहीं पहुंचे दोनो कर्मचारी रीडर श्री सी.के.तिवारी एवं सहायक वर्ग तीन संगीता चौहान को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सप्ताह में पांच कार्य दिवस घोषित करते हुए सवेरे 10 बजे से कार्यालय खोलने के निर्देश दिए हैं। आदेश का पालन संभाग के सभी जिलों में किया जा रहा है। कमिश्नर ने अपने कार्यालय के उपायुक्तों को सभी संभाग स्तरीय कार्यालयों का इस सिलसिले में निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। श्री अलंग ने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को भी कार्यालयों का आर्किस्मक निरीक्षण कर राज्य शासन के आदेश का पालन सुनिश्चत करने को कहा है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment