बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज़) हितार्थ एक सेवा सामाजिक संस्था द्वारा स्लम एरिया के बच्चों को आज स्थानीय राजकिशोर नगर स्थित स्मृति वन में पिकनिक भ्रमण के लिए ले जाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भ्रमण मनोरंजन एवं खेलों का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान बच्चों ने स्मृति वन के खूबसूरत नजरों को घूम घूम कर देखा समझा एवं जानकारियां प्राप्त की। ज्ञातव्य हो कि कर्बला एवं फजल वाड़ा के बच्चों को सामाजिक संस्था” हितार्थ एक सेवा “ने बच्चों के मानसिक विकास एवं मनोरंजन के लिए उन्हें स्मृति वन की सैर कराई! इसके तहत आज प्रातः बच्चों का दल संस्था सुनीता सिंह के नेतृत्व में प्रातः स्मृति वन पहुंचा । जहां सभी बच्चों ने स्मृति वन के खूबसूरत नजारों को घूम घूम कर पूरे रुचि पूर्वक देखा एवं दिनभर भ्रमण मनोरंजन के साथ बिताया।
इस व्यस्ततम कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने तरह तरह के खेल स्पर्धा में भाग लिया एवं स्मृति वन में झूलों और मनोरंजन का भरपूर आनंद लिया। बच्चों के बीच खेल स्पर्धा और गीत कविताओं की स्पर्धा कराई गई एवं सभी को पुरस्कृत कर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। सुनीता सिंह ने बताया कि इस बीच बच्चों को साफ सफाई रखने एवं स्वस्थ रहने व स्वच्छता के महत्व को भी बताया गया। अनुशासन क्या है? अनुशासन के साथ कैसे रहना चाहिए !इसे बड़े ही सामान्य ढंग से समझाया गया । इन सभी सबक को बच्चों ने खेल ही खेल में बड़े आराम से समझा एवं जीवन में उसका पालन करने के लिए अपनी हामी भरी। इसके पश्चात दोपहर में बच्चों को स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। “हितार्थ एक सेवा” सामाजिक संस्था के सचिव सुरेश सिंह बैस ने इस अवसर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक कापी, किताबें, पेन, कंपास आदि का वितरण किया एवं विभिन्न खेल स्पर्धा में भाग लिए हुए सभी विजित बच्चों को पुरस्कृत किया! इस भ्रमण मनोरंजन के कार्यक्रम में श्रीमती शबनम खान, श्रीमती सुरेखा सोनी, पिंकी साहू, पायल साहू, प्रीति पटेल,कृति पटेल शामिल थे।
०००___
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

