
जगदलपुर (अमित मिश्रा ,अरुण पाढ़ी वायरलेस न्यूज़) 11 फरवरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ ब्यक्ति वन्यजीवों के अवशेष को जगदलपुर में बेचने के फिराक में हैं ,

सूचना प्राप्त होते ही श्रीमती तिलोत्तमा वर्मा (आईपीएस) अतिरिक्त निर्देशक वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो , सीसीएफ मोहम्मद शाहिद आईएफएस वन विभाग जगदलपुर, डीएफओ सुश्री स्टायलो मंडावी आईएफएस, श्रीमती सुषमा नेताम एसडीओ एवं एसपी जितेंद्र सिंह मीणा, जगदलपुर पुलिस के निर्देशानुसार wccb मध्य क्षेत्र जबलपुर ,जगदलपुर वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के लिए टीम रवाना हुई जगदलपुर में हाता ग्राउंड के नजदीक दो संदिग्ध ब्यक्तियों को मोटर साइकिल पर सवार देखा गया जिनके पास एक प्लास्टिक बैग में कुछ भरा हुआ था, उन्हें रोक गया किन्तु वे इसका विरोध करने लगे और भागने की फिराक में थे ,तभी संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी करके दोनों संदिग्ध को पकड़ लिया गया, पूछताछ करने पर उस प्लास्टिक बैग से लगभग 12 किलो पेंगोलिन स्केल जप्त किया गया।
इस कार्यवाही में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और कन्जर्वेशन कोर सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संयुक्त टीम का नेतृत्व देवेंद्र सिंह वर्मा रेंजर जगदलपुर द्वारा किया गया। दोनों ब्यक्तियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद पूछताछ के लिए जगदलपुर परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया। जहां पर उनसे अलग अलग और भी सूचनाएं प्राप्त हुई, उन सूचनाओं पर ध्यान देते हुए टीम ने 11और 12 फ़रवरी को लगातार 4 छापेमारी की जिसमें दूसरी छापेमारी में लगभग 6.9 किलो पेंगोलिन स्केल और तीसरी छापेमारी में 6 तेंदुए नाखून तीनो जगदलपुर में और 4 थी कार्यवाही दंतेवाड़ा में 4 स्टार कछुवे कुल मिलाकर लगभग 19 किलो पेंगोलिन स्केल और 6 तेंदुवे के नाखून जो कि वन्यजीव अनुसूची प्रथम में आते हैं ,4 स्टार कछुवे 4 थी अनुसूची में आते है।
एक बोलेरो दो मोटर सायकिल जप्त किए गए ,कुल मिलाकर 5 अपराधी गिरफ्तार किए गए और आगे की कार्यवाही हेतु जगदलपुर परिक्षेत्र कार्यालय लाए गए , अभी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
इस करवाही में संयुक्त टीम में wccb टीम जबलपुर वन विभाग से निर्मल देवांगन ,अभिषेक श्रीवास्तव ,अमित कुमार झा, ललन तिवारी ,गोपाल नाग ,कमल ,उमरदेव कोराम, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक पीयूष बघेल चोवदास गेंदले, गायत्री प्रसाद तारम, युवराज सिंह ठाकुर शामिल थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी

