🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

लिंक रोड में नाबालिग युवक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया मोके पर एक मृत !कार की रफ्तार इतनी तेज थी की मौके पर चपेट में आई आदिवासी की मौके पर ही मौत

On: February 20, 2022 9:20 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) .लिंक रोड स्थित स्वदेशी प्लाजा शराब दुकान के सामने एक नाबालिग युवक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

बीच में नाबालिग लड़का जो तेज रफ्तार गाड़ी चला रहा था।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी की मौके पर चपेट में आई आदिवासी महिला सरस्वती पोते की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 8 अन्य लोग घायल हो गए !

आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाने को दी जिस पर सिविल लाइन थाने से तत्काल एंबुलेंस और 112 वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया!

एंबुलेंस की सहायता से आठ घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है वहीं मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है !समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी !बहरहाल सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है !गौरतलब है कि रविवार को जिला मुख्यालय में खाद्य निरीक्षक की भर्ती परीक्षा भी आयोजित है !इस परीक्षा में भाग लेने वाले कुछ प्रतिभागी भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं! सूत्रों के अनुसार स्वदेशी प्लाजा के बगल में सड़क और नाला निर्माण भी किया जा रहा है जिसकी निर्माण सामग्री बेतरतीब रूप से सड़क पर फैली हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेतरतीब रूप से फैली निर्माण सामग्री के कारण ही यह हादसा हुआ है ऐसे में नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों के ऊपर भी इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए!

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment