(.पुष्पेन्द्र .श्रीवास वायरलेस न्यूज़) .) कोरबा/ बालगृह से फरार दो किशोरों ने नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी. एक किशोर जैसे-तैसे नहर से निकल आया, लेकिन दूसरे तेज बहाव में बह गया. 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी किशोर का शव अब तक नहीं मिला है.

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीबन सात बजे दो किशोर बालगृह के पीछे दरवाजे से साइकिल से फरार हो गए थे. निकलने के बाद दोनों किशोरों ने शिव नगर बस्ती से बहने वाले नहर में छलांग लगा दी. नहर में तेज बहाव का आंकलन नहीं कर पाने की वजह से दोनों किशोर बहने लगे. एक ने किसी तरह से तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन दूसरा तेज बहाव में बह गया. बचकर निकले किशोर ने बालगृह वापस लौट कर अधीक्षक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. बालको पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने घटना स्थल से किशोर का कपड़ा बरामद किया है. मामले की जांच दर्री पुलिस कर रही है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

