प्रभा पटेल ने कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर गिनाई उपलब्धियां , बतायी आगामी कार्य योजनाएं
मनेन्द्रगढ़ । शहर की जनता को बिजली , पानी , सड़क व सफाई जैसी मूलभुत सुविधा प्रदान करवाने के लिए मैं कार्य कर रही हूं । पहले साल का कार्यकाल वैश्विक महामारी कोरोना संकट आने के बाद भी हमने शहर में विकास कार्य थमने नहीं दिए । विकास कार्यों की रफ्तार जारी रखी । अब तक के एक वर्ष के कार्यकाल में मैनें मूलभुत सुविधाओं पर ही जोर दिया है । इसी का नतीजा है कि आज शहर की जनता को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है । यहां की जनता ने जिस विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी को जनमत देकर व पार्षदो ने मुझ पर भरोसा कर अपना सेवक चुना है , मैं निश्चित रूप से उस पर खरा उतरूंगी । यह मेरा आत्मविश्वास है । यह बातें गुरुवार को अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने नगरपालिक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही । प्रेसवार्ता के दौरान नपाध्यक्ष ने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई तो आने वाले वर्षों की कार्ययोजना बताई । नपाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने शहर के विकास कार्य के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे है , उन्हें भरोसा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार शहर के विकास कार्यों के लिए राशि मुहैया कराएगी । नपाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना काल के संकट के दौरान नगरपालिका ने राशन वितरण , मास्क व सेनेटाइजर वितरण के साथ ही क्वारेंटिन सेंटर के लिए 17 लाख रुपये खर्च कर मानव सेवा की बेहतर मिसाल पेश की है । नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद ज्योत्सना महंत भी शहर विकास के लिए ध्यान दे रही हैं । सांसद महोदया को भी कई विकास कार्य के लिए पत्र प्रेषित किया गया है । प्रेसवार्ता में नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी , पी.आई.सी , सदस्य अजय जायसवाल , नागेन्द्र जायसवाल , पप्पू हुसैन , सपन महतो , सोनाली गुप्ता , उषा यादव , पार्षद श्याम सुन्दर पोद्दार , मो , सईद , रूबी पासी , पूर्व पार्षद गोपाल गुप्ता , शिवनारायण यादव मौजूद थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

