🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोल इंडिया की डॉ. दिव्या सिंह बनीं “मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन – 2021’

On: February 20, 2022 3:12 PM

कोल इंडिया की डॉ. दिव्या सिंह बनीं “मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन – 2021’

(अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क)

कोल इंडिया की डॉ. दिव्या सिंह “मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन – 2021’ चुनी गई हैं। डॉ. सिंह को यह खिताब प्रतियोगिता की गोल्ड कैटिगरी में हासिल हुआ है। डॉ. सिंह मारग्रेटा, असम में नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनईसी) में बतौर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट कार्य कर रही हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की डॉ. सिंह ने जुलाई 2012 में कोल इंडिया लिमिटेड में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के असम मेडिकल कॉलेज से ऑप्थेल्मोलॉजी (नेत्र विज्ञान) में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकीं डॉ. सिंह फिलहाल एनईसी के सेंट्रल हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग में पदस्थ हैं।

“मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन’ एक सौंदर्य प्रतियोगिता है, जो हर वर्ष शादीशुदा महिलाओं के लिए आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता शादीशुदा महिलाओं को स्वयं की पहचान एवं आत्मविश्वास मजबूत करने का अवसर देती है।


Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment