रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़ 20 फरवरी 2022/) जिले में सहकारी संस्था में यूरिया खाद की कमी के कारण खाद की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य बेचने की शिकायत मिलने पर कालाबाजारी एवं अधिक मूूल्य पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर श्री भीम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश दिए है। जिसके तहत विभिन्न विकासखंडों में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के अंतर्गत उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र धारकों द्वारा उर्वरक का विक्रय किया जा रहा है। वर्तमान में सहकारी संस्था मेें यूरिया खाद की कमी होने के कारण खाद की कालाबाजारी की शिकायत समाचार पत्रों में प्रकाशित की जा रही है। जिस पर कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशानुसार उर्वरक निरीक्षकों को औचक निरीक्षण करने हेतु आदेश जारी किया था। जिसके परिपालन में आज रायगढ़, बरमकेला एवं लैलूगा विकासखंड के 05 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उर्वरक निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विशेष अनियमित्ता नही पायी गई। इस माह जिले के लगभग 30 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। जिसमें 14 फरवरी को खरसिया विकासखंड के ग्राम सरवानी में जीतेन्द्र पटेल द्वारा बिना पंजीयन प्रमाण पत्र के उर्वरक का विक्रय किया जा रहा था। जिसके विरूद्ध उर्वरक को जप्त कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा जिन विक्रेताओं के प्रतिष्ठान में अनियमितता पायी गई है, उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर अनियमितता को सुधार करने हेतु पत्र जारी कर दी गई। वर्तमान में कालाबाजारी को रोकने के लिए जिले के अन्तर्गत पदस्थ सभी उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है। उप संचालक कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि उर्वरक विके्रताओ से निर्धारित दर से अधिक दर पर खरीदी न करे तथा अधिक दर पर विक्रय की सूचना कृषि विभाग को दे। इसके अलावा अधिक कीमत, जमाखोरी एवं गुणवत्ता संबंधी शिकायत मिलने पर कार्यालय उप संचालक कृषि रायगढ़ एवं किसान मितान केन्द्र रायगढ़ का दूरभाष क्रमांक/ टोल फ्री नं. 077622 20213 में सूचित कर सकते है,जिससे कार्यवाही किया जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

