कोरिया (वायरलेस न्यूज़) ।पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब बिक्री व परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यावाही करने के आदेश पर थाना प्रभारी खडगवा उनि विजय सिंह द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौरान पेट्रोलिंग के अवैध जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर दिनांक 03.03.2022 को दौरान ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम छोटे साल्ही खुटरापारा का नेम सिंह अपने घर में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की गई जिस पर नेम सिंह पिता शिव सिंह 24 वर्ष निवासी छोटे सालही खुटरापारा के पास से अवैध अंग्रेजी शराब गोवा 136 नग कुल 24 .480 लीटर कीमती लगभग 17680 रुपए का बरामद किया गया ।आरोपी के द्वारा आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर एवं गिरफ्तार कर आरोपी को रिमांड पर न्यायालय भेजा गया ।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खंडगवा उनि विजय सिंह,सउनि रामबाबू दोहरे ,प्रधान आरक्षक सुनील साहू ,महिला प्रधान आरक्षक रुकमणी बंजारे, आरक्षक सुरेश तिग्गा ,उमेश मिंज, जितेंद्र मिश्रा ,धनंजय कुमार सैनिक प्रमोद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट
अन्यOctober 1, 2026खुशी कोई बाहरी साधन नहीं, बल्कि हमारे विचारों की आंतरिक ऊर्जा है— बीके स्वाति दीदी
बिलासपुरSeptember 30, 2026राम्हेपुर स्कूल की समस्या पर पहल तेज, अतिरिक्त कक्ष और अतिथि शिक्षक का प्रस्ताव भेजा

