बिलासपुर (विजय दुसेजा वायरलेस न्यूज़) जैसे ही होली का नाम आता है आंखों के सामने दो ही चीज नजर आती है एक रंग गुलाल दूसरा नगाड़ा नगाड़े की आवाज जो गूंजती है उसे दूर तक जाती है जब नगाड़े बजाते हैं बच्चे बूढ़े जवान सब मस्त होते नाचते हैं झूमते हैं।

छत्तीसगढ़ी लोकगीत राधा कृष्ण के गीत भजन गाते हैं जैसे-जैसे महंगाई बढ़ रही है वैसे-वैसे सभी त्योहार फिके होते जा रहे हैं छोटे-छोटे त्यौहार तो अब विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं जो बचे कुचे बड़े त्यौहार हैं वह भी महंगाई की मार ने उनको उत्साह कम कर दिया इस बार डोंनगरगढ़ से नगाड़ा लेके बेचने बिलासपुर के कुछ परिवार पहुंचे हैं।

जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी और बाहर से भी कई परिवार आएंगे नगाड़ा बेचने के लिए अभी चार-पांच ही दुकान लगी है
उन से पता चला इस बार नगाड़ा की कीमत 15 से 20 पर्सेंट बढ़ गई है क्योंकि चमड़ा महंगा हो गया है पेट्रोल डीजल बढ़ गया है भाड़ा ज्यादा लगता है नगाड़ा बनाने वाले कम हो गए हैं इसलिए इसका रेट भी बढ़ गया है और अब पहले जैसा उत्साह भी लोगों में नहीं रहा कुछ लोग बिलासपुर के भी डॉगरगढ़ से नगाड़ा लेके यहां बेच रहे हैं
बाहर से आने वाले लोगों का कहना है कि यहां पर पुलिस भी परेशान करती है बोलती है कि किस से पूछ कर यहां नगाड़ा बेच रहे हो क्यों दुकान लगाए हो यहां पर यहां से हटाओ उन गरीब परिवार को कहना है कि हम साल में एक बार आते हैं चार पांच दिन रहते हैं होली के दहन के दिन रात को चले जाते हैं बड़ी मुश्किल से खर्चा निकल पाता है 2 साल करोना के कारण नुकसान हुआ है इस बार उम्मीद है कि माल बिक जाएगा और दो पैसे बचेंगे ताकि हम अच्छे से होली का तिह्यार मना सकें
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए

