रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ ने ग्रामीण सुविधा केंद्र में मारा छापा ई टिकट बनाते एक पकड़ाया रायगढ आरपीएफ के खाते एक और उपलब्धि दर्ज रायगढ।रेल सुरक्षा बल रायगढ ने शनिवार को रेल्वे टिकट के ई टिकट बनाने के मिले गुप्त सूचना पर डभरा के सपोस में दबिश देकर एक ग्रामीण सुविधा केंद्र में छापामार कर एक युवक को गिरफ़्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है। आरपीएफ पोस्ट रायगढ के प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि रेल सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के रेल सुरक्षा बल बिलासपुर जोन के महानिरीक्षक (आईजी) ए एन सिंहा एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के मार्ग निर्देशन में जोन में अवैध ई टिकिट के बढ़ते कारोबार पर नकेल कसने वरिष्ठ अधिकारियों के मिले निर्देश में दिनांक 12.03.2022 को आरपीएफ रायगढ़ के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा रेलवे ई टिकट के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम सपोस में डभरा रोड पर स्थित रेल ई टिकट बनाने की दुकान ग्रामीण सुविधा केन्द्र पर छापेमारी की गई जिसमे दुकान संचालक बसंत कुमार पटेल पिता आनंद राम पटेल उम्र 41 वर्ष निवासी सपोस थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा छ. ग. को तीन अलग अलग पर्सनल यूजर आईडी से 10 रेलवे की ई टिकट अलग अलग दिशाओं और अलग अलग यात्रियों की बनाकर बेचते पकड़ा गया और रेल ई टिकट बनाने के उपकरणों सहित रेल ई टिकटों को जप्त कर आरपीएफ पोस्ट रायगढ़ लाया गया l जप्त टिकटो की कुल कीमत 9,787/- रुपए है l
आरपीएफ रायगढ़ में अपराध क्रमांक 199/22 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 12.03.2022 पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को गिरफ़्तार किया गया l टीम में पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक देवेन्द्र शास्त्री ,उपनिरीक्षक अखिल सिंह, सुनील मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई है। मामले की विवेचना की जा रही है आरपीएफ रायगढ़ आगे भी रेल ई टिकट दलालों के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा l इस कार्यवाही से रेल ई टिकट का काम करने वाले एजेंटो में हड़कंप व्याप्त है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन, पेंशन पुनर्बहाली की मांग तेज
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए

