रायपुर (वायरलेस न्यूज़) : मीडिया प्रतिनिधियों और प्रेस क्लब ने अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष करने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री से विधानसभा में मुलाकात कर पत्रकारों ने दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री से विधानसभा में मुलाकात कर पत्रकारों ने दिया धन्यवाद
विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और रायपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारों की अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष किए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। पत्रकारों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज विधानसभा में विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देने के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारों की अधिमान्यता नवीनीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष किए जाने की घोषणा की। इससे पत्रकारों को हर वर्ष अपनी अधिमान्यता के नवीनीकरण की प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य शासन सदैव पत्रकारों के कल्याण के लिए तत्पर है। उनकी सुविधाओं के लिए शासन द्वारा समय-समय पर जरूरी पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस साल 1 जनवरी को रायपुर प्रेस क्लब के नववर्ष मिलन कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण के आवासों की खरीदी में पत्रकारों के लिए 15 फीसदी रियासत की भी घोषणा की थी।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामु आम्बेडारे ने पत्रकारों की व्यावहारिक परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए पत्रकार अधिमान्यता के नवीनीकरण की अवधि दो वर्ष किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा किए गए सभी आग्रहों को मुख्यमंत्री ने तत्परता से स्वीकार कर त्वरित निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकार अधिमान्यता की नवीनीकरण की अवधि दो वर्ष कर राज्य के पत्रकारों को बड़ी राहत दी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

