🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नगरीय निकायों में चल रहे कार्यो एवं समस्याओं पर कलेक्टर ने ली बैठक
पेयजल समस्याओं के निराकरण पर दिए निर्देश

On: March 23, 2022 5:28 AM

नगरीय निकायों में चल रहे कार्यो एवं समस्याओं पर कलेक्टर ने ली बैठक
पेयजल समस्याओं के निराकरण पर दिए निर्देश
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में नगर निगम एवं जिले की नगरीय निकाय की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न नगर पालिका, पंचायत अध्यक्षों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की अद्यतन जानकारी लेने के साथ समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन नगरीय निकायों में पेयजल की समस्याएं होती है। उनका त्वरित निराकरण के लिए बोर अथवा टैंकर की व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री एस.जयवर्धन भी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय निकाय के उनके कार्यो एवं हो रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान नगर पालिका एवं पंचायत अध्यक्षों ने अपनी समस्याओं को कलेक्टर श्री सिंह के सामने रखी। समस्याओं पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। जिससे विकास कार्यो को गति मिल सके। नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केन्द्रों, व्यावसायिक काम्पलेक्स तथा पेयजल की समस्याओं को रखा। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए राशि प्रदान करने एवं पेयजल की समस्या पर मांग एवं पूर्ति अनुसार टैंकर की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष ने पेयजल एवं राजस्व वृद्धि हेतु व्यावसायिक कॉम्पलेक्स की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए 4 बोर खनन करने अधिकारियों को निर्देश दिए। घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष ने गौठान के लिए जगह, बस स्टैण्ड, साप्ताहिक बाजार स्थानांतरण पर जल निकासी तथा रेत की समस्या रखी। कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान, बस स्टैंड तथा साप्ताहिक बाजार के लिए भूमि उपलब्ध कराने की बात कही साथ ही रेत की समस्या के निकारण के लिए रेत खदान आबंटित करने के निर्देश दिए। किरोड़ीमल नगर पंचायत अध्यक्ष ने गोबर खरीदी केन्द्र में बाउण्ड्रीवाल एवं शेड की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बेहतर वैक्सीनेशन पर किरोड़ीमल नगर की प्रशंसा की।
धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष ने तालाब समतलीकरण, गौठान की समस्या, टेण्डर कार्य नही होने तथा खाली भूमि अतिक्रमण की समस्या रखी। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान के लिए भूमि चयन तथा सीईओ को टेंडर कार्य पूर्ण कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भूमि अतिक्रमण पर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष ने गौठान, कॉम्पलेक्स, स्ट्रीट लाईट की समस्याओं पर ध्यानकर्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने गौठान संबंधी कार्य एवं स्ट्रीट लाईट की समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने सभी नगर पंचायत अध्यक्षों के पेंशन संबधी समस्या के निराकरण के लिए समाज कल्याण अधिकारी श्री जे.आर.जांगड़े को समस्या का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पंचायतों के अध्यक्ष से कहा कि शासन की मंशानुरूप राजीव गांधी मितान क्लब का गठन शीघ्र किया जाए। इस दौरान उन्होंने गोबर खरीदी की जानकारी ली तथा वर्मी कम्पोस्ट की ब्रिकी के लिए सोसाइटियों में आवश्यकतानुसार पहुंचाने की दिशा में कार्य तथा मॉनिटिरिग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत किए जा रहे परीक्षण एवं दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी रखने के निर्देश, लोक सेवा गांरटी में समय सीमा में निराकरण, राशनकार्ड बनवाने तथा धन्वंतरी की मानिटिरिंग के लिए सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment