खाते से 1.26 लाख रूपये का अनाधिकृत आहरण, कोतवाली में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज…..
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । थाना कोतवाली रायगढ़ में आज दिनांक 24.03.2022 को विद्याधर चौहान पिता मुरलीधर चौहान उम्र 34 वर्ष साकिन घरघोडा थाना घरघोडा हाल मुकाम ग्राम बंगुरसिया थाना चक्रधरनगर रायगढ़ के आवेदन पर ऑनलाइन ठगी के संबंध में धारा 420 IPC के अन्तर्गत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है । शिकायतकर्ता ने बताया कि SBI के ADB ब्रांच रायगढ में बचत खाता संचालित है । दिनांक 21-01-2022 के शाम 06 बजे से 06:30 बजे के बीच तीन अलग-अलग मोबाइल नम्बारों से कॉल आया । वे बोले कि क्रेडिट कार्ड फीडबैक डिपार्टमेंट से बात कर रहे हैं कार्ड इस्तेमाल करने में आपको कोई परेशानी तो नही है । तब उन्हें क्रेडिट कार्ड से आनलाइन टी.वी. खरीदना जिसकी EMI ज्यादा कट रहा है बताया । उनके द्वारा क्रेडिट कार्ड नंबर, जन्म तिथि, Email ID, एटीएम कार्ड का CVV और फिर OTP पूछा गया जिसे बताने से मना किया तो उन्होंने SBI क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर 18601801290 से काल कर झांसे में लेकर cvv टोकन नंबर और ओटीपी की जानकारी लिये उसके तुरंत बाद क्रेडिट कार्ड खाते से तीन बार में कुल 1,26,000 रूपये का अनाधिकृत नुकसान हुआ है । शिकायतकर्ता के आवेदन पर अज्ञात व्यक्ति (मोबाइल धारक) के विरूद्ध *धारा 420 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

