अनूपपुर (वायरलेस न्यूज़ 24 अप्रैल 2022 ) प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 अप्रैल 2022 को अनूपपुर जिले के अमरकंटक के प्रवास पर आएंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से 24 अप्रैल 2022 को प्रातः 8:30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 9:05 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर एयरपोर्ट से प्रातः 9:10 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 9:55 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक पोढ़की जिला अनूपपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से प्रस्थान कर दोपहर 2:45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2:55 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से वायुयान द्वारा भोपाल प्रस्थान कर जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.22वार्ड क्.29 भाजपा पार्षद प्रत्याशी मधु राव के पक्ष में मतदाताओं से एक-एक वोट की महापौर पूजा विधानी और मनीष अग्रवाल ने जनसंपर्क किया
बिलासपुर2026.05.22राहुल गांधी का बयान उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है – अमर अग्रवाल,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान की कड़ा निंदा की
Uncategorized2026.05.22अमर अग्रवाल बोले — लोकतांत्रिक मर्यादा का अपमान बर्दाश्त नहीं, राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा का विरोध तेज
Uncategorized2026.05.21कहां है सुशासन : इन बेबसो की कौन लेगा सुध :- *नेता प्रतिपक्ष* ०० *ऐसे हजारों निशक्त विधवाएं और बुर्जुग भटक रहे पेंशन के लिये* ००


