● क्रेशर के सुपरवाइजर पर बालिका दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट….. *रायगढ़* । दिनांक 15.05.2022 को थाना लैलूंगा में किशोर बालिका (17 साल) अपनी मां के साथ थाना आकर कोसीर थानाक्षेत्र में रहने वाले भोजरात पटेल के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । बालिका बताई कि इसके गांव रोड किनारे गिट्टी तोडने का क्रेशर मशीन लगा है । उस क्रशर मशीन में भोजराम पटेल सुपरवाईजर का काम करता था । जनवरी 2022 को भोजराम पटेल से जान परिचय हुआ। तब से दोनों लगातार बातचीत करते थे । भोजराम पटेल शादी करूंगा कहकर बहला फुसलाकर दिनांक 08/02/2022 को क्रेसर के पास बने कमरा में बुलाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद से अप्रैल 2022 तक शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा और काम छोडकर भाग गया। दिनांक 11/04/2022 को भोजराम पटेल फोन कर अपने घर कोसीर बुलाया। तब उसके घर कोसीर पहुंची तो भोजराम पटेल घर पर नहीं मिला। पुलिस स्टाफ बालिका गृह रायगढ भेजें । जहां से दिनांक 14/05/2022 को घर लैलूंगा वापस आकर घटना के बारे में घरवालों को बताई । बालिका के रिपोर्ट पर आरोपी युवक भोजराम पटेल के विरूद्ध *धारा 376 IPC, 4,6 Pocso Act* का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

