पुष्पेन्द्र श्रीवास (वायरलेस न्यूज़) कई बार सड़क पार करते देखें गए हैं हाथी। कोरबा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। अब हाथियों ने कोरबा जिले में उत्पात मचाना शुरू किया है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों में घूम रहे 35 हाथियों ने कई किसानों की फसलों को चौपट कर दिया है। इसके अलावा ये सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि आस-पास के लोग काफी डरे हुए हैं। कोरबा जिले के अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से यहां पहुंचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरकोमा वन परीक्षेत्र में 9 तो वहीं कटघोरा वन परिक्षेत्र में 25 हाथियों का दल घूम रहा है। इन दोनों ही दलों ने पिछले कई दिनों से इन क्षेत्रों में डेरा डाला हुआ है। रविवार को कोरकोमा में हाथियों का दल ने एक साथ कई किसानों की फसलों को चौपट किया। इसके बाद वे जंगल के अंदर चले गए। बच्चे भी शामिल हैं इसके अलावा यही दल कोरबा से कोरकोमा मुख्य मार्ग पर भी देखा गया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इन्हें मुख्य मार्ग पर घूमते हुए देखा है। इस दल में हाथियों के बच्चे भी शामिल हैं। इधर, वन विभाग की टीम इन पर नजर बनाए हुए है। मगर इन्हें जंगल के काफी अंदर खदेड़ा नहीं जा सका है। यही वजह है कि रात होने के बाद हाथी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचते हैं और उत्पात मचाते हैं। वन विभाग ने की अपील ग्रामीणों का कहना है कि हमे डर है कि ये कहीं हमारे घर के पास ना पहुंच जाएं। इस वजह से कई लोग रात को सो नहीं पा रहे। वन विभाग ने इन ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी हालत में हाथियों को देखें तो उनके नजदीक ना जाएं। फिलहाल वन विभाग की तरफ से अभी यह नहीं बताया गया है कि इन हाथियों ने कितने ग्रामीणों की फसलों को चौपट किया है। माना जा रहा है कि गर्मी के चलते ये ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं, क्योंकि जंगल के अंदर नदी, नालों में पानी सूख गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

