बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) ट्रेन में यात्री के छूटे हजारों के मोबाईल को ट्रेन से बरामद कर रेसुब की टीम ने शनिवार को मोबाइल को ईमानदारी की मिसाल पेश कर उसे यात्री को सुपुर्द किया। रेल सुरक्षा बल बिलासपुर पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिंहा एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के दिशा निर्देश में यात्रियों के गुम हुए कीमती समान को वापस किया जा रहा है आज दिनांक 17.05.2022 को टास्क टीम-1 बिलासपुर के द्वारा गाडी सं 12833 में गस्त एवं चैकिंग के दौरान कोच एस-1 में सीट 14 पर एक मोबाईल लावारिस हालात में मिला जिसके बारे में आसपास के लोगों से पूछने पर कुछ पता नहीं चल सका जिसे टास्क टीम के सदस्य उनि डी के सिंह साथ में प्रआ आर के गंगोत्री आर0 रणवीर सिंह तथा आर0 बैधनाथ के द्वारा उक्त मोबाईल को लाकर रेसुब पोस्ट बिलासपुर में टीए ड्यूटी में जमा किया गया एवं जिसके बाद उक्त मोबाईल पर एक कॉल आया जिसे अटैंड करने पर अपना नाम रूद्र प्रताप सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 35 साल निवासी नई चंदनिया पारा थाना जांजगीर जिला जांजगीर-नैला छ0ग0 का रहने वाला गाडी सं 12833 से बिलासपुर से नैला तक की यात्रा कर रहा था यात्रा के समाप्त होने पर जल्दबाजी में उतरते समय अपना मोबाईल सीट पर ही छोड दिया जिसके बाद उन्हे उनके मोबाईल की सलामती के बारे में बताया एवं रेसुब पोस्ट बिलासपुर में आने को कहा।
दिनांक 17.05.2022 को उक्त व्यक्ति समय करीबन 12.30 बजे रेसुब पोस्ट बिलासपुर में आया एवं उक्त घटना के बारे में बताया एवं मोबाईल संबंधी कागजाद दिखाये जिसके बाद उक्त व्यक्ति को उसका मोबाईल (एमआई कंपनी) जिसकी कीमत करीबन 15000 रूपये बताया को दिखाया जिसे पहचान लिया गया एवं सही सलामत सउनि के पी तिवारी के द्वारा सुपुर्द कर दिया गया।यात्री ने अपने गुम मोबाइल फोन को रेल सुरक्षा बल ने वापस कर उल्लेखनीय कार्य किया है। बिलासपुर रेल सुरक्षा बल की टीम को धन्यवाद दिया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 16, 2026देशभक्ति से जुड़ी हर चीज का विरोध करना कांग्रेस की नीति: भाजयुमो
बिलासपुरAugust 16, 2026प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के हाथों से 14 न्यायिक कर्मचारियों एवं परिवार के बच्चों को “न्यायिक गौरव सम्मान” से सम्मानित किया
बिलासपुरAugust 16, 2026चोरभट्टी कला मिडिल स्कूल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 16, 2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ सम्पन्न

