बिलासपुर – 6 चार्टर्ड अकाउंटेंट जीएसटी इंटेलिजेंस के रडार पर, 2 कार शोरूम एवं एक ट्रैक्टर शोरूम के जीएसटी बिलिंग में है भारी घपले बाजी
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 17मई 2022 ) जीएसटी इंटेलिजेंस को शहर के छह चार्टर्ड अकाउंटेंट पर भारी मात्रा में जीएसटी बिलिंग में गड़बड़ी करने की जानकारी पहुंची है। सीए द्वारा अपने क्लाइंट को अत्याधिक फायदा पहुंचाने एवं उसके एवज में क्लाइंटो से फीस के रूप में भारी-भरकम रकम लेने की खबर है। इस आशय की सूचना जीएसटी इंटेलिजेंस के पास प्रमाण सहित पहुंची है।
शहर के 2 कार शोरूम से विक्रय की गई कार में जो वास्तव में जो जीएसटी बिलिंग होनी थी वह नहीं हुआ। क्योंकि कार शोरूम मालिक सीए से मिलकर जीएसटी अमाउंट में भारी हेराफेरी की है। शहर के एक ट्रैक्टर शोरूम के मालिक द्वारा भी सीए से मिलकर जीएसटी बिलिंग मे काफी हेरा फेरी की सूचना है। इस तरह अब तक शहर के 6 सीए की जानकारी जीएसटी इंटेलिजेंस के पास पहुंच चुकी है। और गोपनीय ढंग से उनका डाटा एकत्र किया जा रहा है। चाहे राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार जीएसटी बिलिंग के मामले में दोनों काफी गंभीर हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

