● संवेदनशील अपराध की एसडीओपी धरमजयगढ़ कर रहे विवेचना…
*रायगढ़* । क्राईम मीटिंग पर एसपी अभिषेक मीना द्वारा लंबित प्रकरणें के फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देशों पर एसडीओपी धरमजयगढ़/सीएसपी रायगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा अनुविभाग के थानों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर फरार आरोपियों की पतासाजी के लिये प्रभारियों को निर्देश दिया गया है, वहीं मुखबिरों से स्वयं जानकारी लेकर पुलिस टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में आज दुष्कर्म मामले के फरार आरोपी केशव पटेल निवासी लिबरा लैलूंगा के उसके गांव में देखे जाने की सूचना पर पुलिस टीम भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी केशव पटेल पर जोबी (खरसिया) क्षेत्र की युवती द्वारा दिनांक 30.04.2022 को थाना धरमजयगढ़ में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । पीड़िता के बताये अनुसार वर्ष 2020 में धरमजयगढ़ में प्रायवेट काम कर रही थी । जहां केशव पटेल भी काम करता था । युवती बताई कि एक ही संस्था में होने के कारण केशव प्रसाद पटेल से जान पहचान हो गया । इसी दौरान केशव पटेल प्रेम का इजहार किया और शादी करने की बात कहकर कमरे में शारीरिक संबंध बनाया और कुछ दिनों बाद शादी कर लेंगे कह कर टालता गया । गर्भवती होने पर केशव घरवालों को जानकारी नहीं है कहकर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया । फरवरी 2021 में केशव पटेल धरमजयगढ़ का काम छुड़वा कर बिलासपुर, बाराद्वार में रखा और वहां से केशव पटेल अपने घर ग्राम लिबरा चला गया । केशव पटेल के भाई गोपाल पटेल को जब दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो मोबाइल पर जातिगत अपमानित किया । युवती बताई कि मार्च 2022 को केशव पटेल चोरी-छिपे अन्य लड़की से शादी तय कर लिया था जिसकी जानकारी होने पर हस्तक्षेप कर शादी तुडवा दी, तब से केशव पटेल गांव आकर माता-पिता और युवती को जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़िता के आवेदन पर आरोपित केशव पटेल पिता बाबूलाल पटेलनिवीस ग्राम लिबरा थाना लैलूंगा के विरूद्ध थाना धरमजयगढ़ में अप.क्र. 70/2022 धारा 376 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । प्रारंभिक विवेचना के बाद विशेष वर्ग की युवती के साथ अपराध का घटित होना पाए जाने पर मामले में धारा 3(1)ब,3(2)(5) SC/ST Act जोड़ा गया जिसके बाद एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा डायरी अपने हस्ते लेकर आरोपी पतासाजी कर आरोपी को दुष्कर्म सहित एट्रोसिट एक्ट की धाराओ में गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया, जहां जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

