🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विजयपुर में मिले अज्ञात व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस…..

On: July 4, 2022 11:40 AM

7 *रायगढ़* । दिनांक 01.07.2022 को थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम विजयपुर में ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में एक अंजान व्यक्ति उम्र करीब 60-70 वर्ष को बैठा हुआ देखे । बाहरी जान कर गांववाले उससे पूछताछ किये, वृद्ध कुछ बता नहीं पा रहा था, बिमार और कमजोर दिख रहा था, जिसके माथे की चमडी सफेद थी । स्थानीय वार्ड पार्षद भी आकर देखे पूछताछ किये और डॉयल 112 को कॉल कर सूचना दिये । डॉयल 112 मौके पर पहुंची वृद्ध के माथे पर सफेद चमड़ी छिला हुआ था, अस्वास्थ्य प्रतीत होने से के.जी.एच. अस्पताल लेकर गये, जहां डॉक्टर वृद्ध को मृत घोष‍ित किये । थाना कोतवाली में बिना नम्बरी मर्ग कायम कर जांच के लिये मर्ग डायरी थाना चक्रधरनगर भेजा गया है । थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है । मृतक की श‍िनाख्त नहीं हो पायी है, मृतक के शरीर पर चेक शर्ट और काला, नीला लाइनदार लूंगी पहना हुआ मिला था । विजयपुर के लोग उसे पहले कभी देखना नहीं बताये, कुछ लोगों का अनुमान है कि वृद्ध भटककर आ गया है । वृद्ध के संबंध में किसी के पास जानकारी हो तो चक्रधरनगर थाने में संपर्क कर सकतें हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment