🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ आरपीएफ को जल्द मिलेगा नया बल  4 हवलदार  7 सिपाही के आने से आएगी कसावट

On: January 21, 2021 4:50 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ में रेलवे सुरक्षा बल को जल्द ही नए सिरे से मजबूत करने का प्रयास तेज हो गया है और इसी कडी में रायगढ़ आरपीएफ थाने में सात नई नियुक्तियां मिलने जा रही है और मार्च माह के अंत तक यहां से होने वाली हवलदार व सिपाही की कमी को दूर कर लिया जाएगा।
रायगढ़ आरपीएफ के निरीक्षक महादेवलाल यादव ने बताया कि मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि शुक्ला ने रायगढ़ थाने के लिए चार हवलदार व सात सिपाही की नियुक्ति देने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से आरपीएफ थाने में स्टाफ की कमी देखी जा रही थी और इसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त करने के लिए हवलदार एवं सिपाहियों की कमी को दूर करने का आग्रह किया था। जिसको लेकर मंडल सुरक्षा आयुक्त ने 11 नई नियुक्तियों की जानकारी दी है। जिसमें चार हवलदार व सात सिपाही शामिल है। आरपीएफ निरीक्षक एमएल यादव ने बताया कि वर्तमान में उनके पास 16 में से 13 सिपाही एवं 9 हलवदार ड्यूटी करते हैं और इनकी संख्या कम होनें से निरंतर यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उठाईगिरी तथा अन्य अपराधों के अनुसंधान में दिक्कत आ रही थी जिसको लेकर मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि शुक्ला ने 11 लोगों की नियुक्ति थाने में करने की घोषणा की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment