बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़ 21जनवरी 21) छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी ग्रामीण और कृषि क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी एवं पथरिया के 132/33 के.व्ही. सब-स्टेशन में 40 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इस ट्रांसफार्मर की स्थापना से लोरमी के 150 तथा पथरिया के 140 गांवो को आपात स्थिति में भी निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इस क्षेत्र में उद्योग एवं कृषि पंप कनेक्शन है, जिनके लिए अधिक लोड की आवश्यकता होती है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर पर लोड भी पड़ता है।
लोरमी एवं पथरिया के इस ट्रांसफार्मर को छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अशोक कुमार और वितरण कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री भीम सिंह कंवर एवं ई.एच.टी (सी. एन्ड एल. एम.) ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदशक श्री पी.के.गुप्ता की उपस्थिति में क्रियाशील किया गया। इन 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्रों मेें फीडर के माध्यम से बिजली की सप्लाई होती है। इनमें लोरमी एवं पथरिया के ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या मेें कृषि पम्प कनेक्शन है। किन्तु इन दोनों 132/33 सब-स्टेशनों में पहले 40-40 एम.व्ही.ए. के ट्रांसफार्मर स्थापित थे। राज्य शासन एवं पाॅवर कंपनी ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए लोरमी में 3 करोड़ 88 लाख व पथरिया में 3 करोड़ 88 लाख रूपये लागत के 40-40 एम.व्ही.ए. के 2 नग अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन एवं ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

