(किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज़)
महासमुंद – जिले के पिथौरा विकासखण्ड के सराईपाली के ग्रामीण उस समय हैरान रह गये जब 35 बरस पहले गाँव का यह शिक्षक अब कलेक्टर बनकर आया है|

महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड मुख्यालय से कोई 8 किलोमीटर दूर स्थित सराईपाली के ग्रामीण गुरुवार को उस समय हैरान हो गए जब गोठांन निरीक्षण के लिए पहुचे जिला कलेक्टर डोमन सिंह ग्राम की गलियों में घूमते हुए पुराना स्कूल ढूंढ रहे थे।
इस दौरान ग्राम के कुछ बुजुर्गी ने उन्हें पहचान लिया कि वे 35 बरस पहले पहले इसी ग्राम में शिक्षक थे।
आज गुरुवार का दिन समीप के ग्राम सराईपाली निवासियों के लिए उत्साह से भरपूर रहा।आज अनायास ही उनके बीच एक ऐसे शख्स सामने थे जो कि आज कलेक्टर है परन्तु कोई 35 वर्ष पूर्व वे इसी ग्राम में शिक्षक थे।
इस सम्बंध में ग्रामीण बताते है कि वर्तमान में। नवपदस्थ जिलाधीश इसी गांव में बच्चों को पढ़ाते थे। अब उस गांव का ही नहीं बल्कि पूरे जिले के कलेक्टर बन गए। इससे और अधिक खुशी मिल पाना ग्रामीणों के मुमकिन नही थी।
ग्रामीण बताते है कि कोई 35 साल पहले 1987 में महासमुंद के वर्तमान कलेक्टर डोमन सिंह ठाकुर इस ग्राम में शिक्षक थे। गुरुवार को पिथौरा ब्लाक के कुछ ग्रामो में गोठान देखने पहुचे कलेक्टर ने समीप के ग्राम सराईपाली का नाम सुनते ही वहां जाने की इच्छा व्यक्त की।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

