🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स ने नलिनी मिश्रा जी के निधन पर किया शोक व्यक्त

On: August 6, 2022 1:15 PM

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स ने नलिनी मिश्रा जी के निधन पर किया शोक प्रकट

रायगढ़ – (वायरलेस न्यूज़) जिला के सुप्रसिद्ध डॉ. प्रकाश मिश्रा जी की माता जी नलिनी मिश्रा जी का मंगलवार की रात्रि लगभग 10.30 बजे निधन हो गया। इस दुःखद खबर की जानकारी मिलने पर जहां रायगढ़ जिला के नामचीन हस्तियों ने दुख व्यक्त किया तो वहीं रायगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स ने भी इस दु:खद घड़ी पर शोक व्यक्त किया है। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायगढ़ जिला निवासी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा एवं सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा जी की माता श्रीमती नलिनी मिश्रा जी का (85 वर्ष) की उम्र में बीते मंगलवार की रात्रि 10.30 को निधन हो गया।
जिसपर चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के रायगढ़ अध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर ने जस्टिस प्रशांत मिश्रा एवं डॉ. प्रकाश मिश्रा की माता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है गोपी सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है की आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस रायगढ़ निवासी प्रशांत मिश्रा एवं सुप्रसिद्ध डॉ. प्रकाश मिश्रा जी की पूज्य माता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होनें उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्रीमती मिश्रा का अंतिम संस्कार चांदमारी सर्किट हाउस स्थित मुक्तिधाम में किया किया गया। श्रीमती मिश्रा पारिवारिक जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करने वाली मृदुभाषी, व्यवहारकुशल, धर्मपरायण महिला थी। श्रीमती मिश्रा के निधन पर रायगढ़ वासियों ने शोक व्यक्त किया है तो वहीं छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी को इसकी सूचना मिलते ही उन्होनें भी शोक प्रकट किया है।
तो वहीं चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश सलाहकार रामनिवास मोडा , गुरमुख दास वलेचा ,
पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर तलरेजा , मंत्री अमित रतेरिया , नरेंद्र जुनेजा , उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल , महेंद्र सिंह पाल , भरत वलेचा , प्रदीप गोयल , सचिव डोलनारायण देवांगन , प्रमोद अग्रवाल , मुब्बशिर हुसैन , अभिषेक अग्रवाल , प्रचार प्रसार विमल अग्रवाल , पवन बसंतानी , महेश जेठानी , परितोष शुक्ला एवम कैट से जुड़े व्यापारियों ने दु:ख प्रकट किया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment