🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

संजय मदान एनटीपीसी क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पश्चिम क्षेत्र II का तलाईपाली खदान क्षेत्र का दौरा !!

On: January 23, 2021 12:34 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) श्री संजय मदान एनटीपीसी क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पश्चिम क्षेत्र II का तलाईपाली खनन् परियोजना की समीक्षा हेतु दौरा किया गया।
दौरे पर मुख्य महाप्रबंधक तलाईपाली श्री रमेश खेर की अगुवाई में श्री मदान जी ने एम जी आर रेल लाइन की समीक्षा एवं खदान क्षेत्र का दौरा किया जिसमें साउथ पिट् (व्यु पाइंट) ईस्ट पिट् कोल स्टाक यार्ड एरिया में चल रहे अनेको कार्यो का ब्यौरेवार जायजा लिया।
अपने समीक्षा दौरे के दौरान एनटीपीसी क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पश्चिम क्षेत्र II ने वृक्षारोपण भी किया। इसके साथ-साथ श्री मदान द्वारा भू-अर्जन एवं वन अधिकार अधिनियम के तहत वन-अनापत्ति की समीक्षा की गई जिसमें तलाईपाली खनन् परियोजना के अधिकारियों, लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के भू-अर्जन एवं रेल्वे साइडिंग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

श्री मदान अपने तलाईपाली खनन् परियोजना प्रवास के दौरान तलाईपाली परियोजना द्वारा अविरत कार्यो के प्रति संतोषमय एवं संतुष्ट दिखाई दिये।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment