बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) प्रतिभाशाली 22 छात्र-छात्राओं का नाम छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुआ।छात्रवृत्ति वितरण का यह 25 वां वर्ष है। रावत नाच महोत्सव समिति के संयोजक डॉ.कालीचरण यादव जी ने उक्त आशय की जानकारी देते ने बताया कि यादव समाज के और नर्तक गोल के प्रतिभावान विद्यार्थियों के आवेदन आमंत्रित किये गए थे।चयन समिति में रामनारायण यादव जी,रामकुमार यादव जी,संतोष कुमार यादव जी,उमेश कुमार यादव जी,रामचरण यादव जी,सुशील कुमार यादव जी,डॉ. कालीचरण यादव जी शामिल थे। उनके द्वारा प्राप्तांको के आधार पर चयन कार्य सम्पन्न किया गया। सामान्य यादव परिवार में हायर सेकेंडरी 12 वीं बालक वर्ग में प्रथम सोम कुमार यादव पिता रामप्रताप यादव तिफरा,द्वितीय मनीष यादव पिता घनश्याम सिंह लोरमी,बालिका वर्ग में प्रथम कु.प्रियंका पिता लक्ष्मीनारायण यादव सरकंडा द्वितीय कु.खुशबू पिता जगदीश यादव देवनगर कोनी चयनित हुए हैं।

हाई स्कूल दसवीं में बालक वर्ग में प्रथम जयराम पिता दधिबल यादव जांजगीर-चांपा,द्वितीय नीलेश पिता शेषनारायण यादव लपटी नवाडीह मुंगेली बालिका वर्ग में प्रथम कु.खुशी पिता संजय कुमार यादव जांजगीर- चांपा,द्वितीय कु.रितु पिता शिवकुमार यादव रतनपुर का चयन किया गया। इसी प्रकार गोल परिवार से हायर सेकेंडरी 12 वीं प्रथम अनिकेत पिता मनबोध यादव ग्राम बसिया द्वितीय गौतम पिता कन्हैया यादव शंतिनगर बिलासपुर बालिका वर्ग में प्रथम कु.अंकित पिता स्व.अशोक यादव लगरा द्वितीय कु.अनामिका पिता संतोष यादव पैधार,कोसा चुने गए हैं।
हाई स्कूल 10 वीं में बालक वर्ग प्रथम परस कुमार पिता रतनलाल यादव कुंदरापारा,तिफरा द्वितीय धन्नू पिता रामकुमार यादव शंतिनगर बिलासपुर बालिका वर्ग में प्रथम कु.साधना पिता रामेश्वर यादव मोहन भांठा घुटकू द्वितीय कु.स्नेहा पिता राजकुमार यादव हरदीकला टोना बिलासपुर तृतीय कु.पुष्पांजलि पिता विनोद यादव कुंदरापारा तिफरा चतुर्थ कु. सोनिया पिता माखन यादव बसिया चुनी गई हैं जिन्हें छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.03सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत सिम्स अस्पताल के कैंटीन और केक दुकानों की जांच,खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
Uncategorized2026.05.01*सही दवा शुद्ध आहार* अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों दवारा 14 निजी अस्पताल एवं क्लीनिक में उपलब्ध वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया
Uncategorized2026.05.01बिलासपुर में जनगणना कार्य शुरू, कलेक्टर ने हिर्री पहुंचकर किया निरीक्षण* *घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, जिले में 4 हजार से अधिक कर्मी जनगणना में जुटे* *डिजिटल मोड में हो रही जनगणना, कलेक्टर ने लिया कार्य का जायजा*
छत्तीसगढ़2026.05.01आज जयंती पर विशेष………………. डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा: छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी के लिए समर्पित पुरोधा* डॉ सुधीर शर्मा (वरिष्ठ साहित्यकार)


