🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दिल्ली के बाहर पहली बार इस शहर में मनाया जाएगा वायुसेना दिवस

On: October 8, 2022 7:52 AM

इस साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना 90 साल की हो जाएगी. चंडीगढ़ में यह परेड एयरबेस में सुबह होगी.फ्लाई पास्ट सुखना लेक में दोपहर करीब 2.30 बजे से 4.45 तक होगा.

चंडीगढ़: हर साल 8 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में मनाया जाने वाला वायुसेना दिवस इस बार दिल्ली के बाहर मनाया जाएगा. इस बार दिल्ली से हटकर यह चंडीगढ़ में मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख समेत हजारों लोग शामिल होंगे. वायुसेना ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं. यहां पर वायुसेना दिवस परेड में फ्लाई पास्ट होगा.आपको बता दें कि वायुसेना दिवस पहले पालम में मनाया होता था, लेकिन जगह कमी के चलते बाद में हिंडन में मनाया जाने लगा था. इस साल यह कार्यक्रम चंड़ीगढ़ में आयोजित होगा.
आठ अक्टूबर को 90 साल की हो जाएगी वायुसेना
इस साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना 90 साल की हो जाएगी. चंडीगढ़ में यह परेड एयरबेस में सुबह होगी.फ्लाई पास्ट सुखना लेक में दोपहर करीब 2.30 बजे से 4.45 तक होगा.

ये लड़ाकू विमान दिखाएंगे करतब
रफाल, सुखोई, तेजस, मिग-29 , हॉक, जगुवार मिराज , सारंग, चिनूक, अपाचे , सी 130 , अवाक्स, जैसे एयरक्राफ्ट फ्लाई करेंगे.इस कार्यक्रम में कुल 74 एयरक्राफ्ट फ्लाई करेंगे. इसमें लड़ाकू विमान 44 , ट्रांसपोर्ट 7, हेलीकॉप्टर 20 हैं.
कौन-कौन होंगे शामिल
पहली बार सुखना लेक पर होने वाले फ्लाई पास्ट में तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे.

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment