🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कौशल तेंदुलकर पाली एवं पोंडी उपरोड़ा के भी एसडीएम होंगे पाली ममता यादव एवं पोंडी उपरोड़ा एसडीएम नंद पांडेय के स्थानांतरित

On: October 8, 2022 8:12 AM

कौशल तेंदुलकर पाली एवं पोंडी उपरोड़ा के भी एसडीएम होंगे पाली ममता यादव एवं पोंडी उपरोड़ा एसडीएम नंद पांडेय के स्थानांतरित

कोरबा। (वायरलेस न्यूज) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम)कटघोरा कौशल तेंदुलकर अब पाली एवं पोंडी उपरोड़ा अनुविभाग के भी एसडीएम होंगे। पाली एसडीएम ममता यादव एवं पोंडी उपरोड़ा एसडीएम नंद जी पांडेय के नवीन स्थानांतरित जिला हेतु भारमुक्त किए जाने के फलस्वरूप प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने श्री तेंदुलकर को कलेक्टर संजीव झा ने यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

एसडीएम श्री तेंदुलकर 15 मार्च 2022 से कटघोरा एसडीएम के पद पर बखूबी अपने कार्य दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। युवा एवं तेज तर्रार एसडीएम श्री तेंदुलकर प्रशासन के द्वारा सौंपे गए कार्यदायित्वों के साथ साथ आमजन के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हैं। इनके द्वारा प्रचंड गर्मी में कोयलांचलवासियों के नोकरी पुनर्वास सहित अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुरू की गई एसडीएम तुंहर द्वार को पूरे प्रदेश में सराहा गया था।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment