पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हो, तो सायकल यात्रियों का उद्देश्य पूरा होगा:-यू.डी. मिंज
भारत भ्रमण पर निकले बरगढ़ ओडिशा के रहने वाले नंदी घोष खमारी एवं उनके रायगढ़ के साथी यात्रा के दौरान आज कुनकुरी पहुंचे
जशपुर :-
पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने सायकल से पूरे भारत भ्रमण पर निकले बरगढ़ ओडिशा के रहने वाले नंदी घोष खमारी एवं उनके रायगढ़ के साथी
यात्रा के दौरान आज कुनकुरी पहुंचे जहाँ उनकी मुलाक़ात स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव यू. डी. मिंज से हुई.
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज यू डी मिंज ने भारत भ्रमण पर निकले नंदी घोष खमारी और उनके साथियों से पर्यावरण संरक्षण और जशपुर की अनोखी जैव विविधता यहाँ की जलवायु के साथ उनकी ओर से पर्यवारण की रक्षा के किये जा रहे काम के संबंध में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि आपका पर्यावरण के प्रति जनचेतना यह काम आसान नहीं है आपका सन्देश जन जन तक पहुँचे और इससे लोग जागरूक होकर अपने पर्यावरण की रक्षा के आगे बढे इससे आपके सायकल यात्रा का उद्देश्य पूरा होगा.
भारत यात्री नंदी घोष खमारी एवम उनके साथ रायगढ़ के मित्र जो एक अभियान के तहत स्कूलों एवम विद्यालय में बच्चों एवम आमजनों को पर्यावरण की रक्षा के लिये एक सन्देश देने और जनमानस को डीजल वाहनों का प्रयोग कम करने एवम अधिक से अधिक वनों को लगाने का संदेश देने हेतु सायकल से पूरे भारत में 22000 किलोमीटर की यात्रा पे निकले है.
इसी अभियान के तहत आज वो कुनकुरी पहुचे जहाँ संसदीय सचिव यूडी मिंज ने उनका स्वागत किया और आगामी सफर सुखमय और एक अच्छे सन्देश के साथ संम्पन हो इसके लिए बधाई दी. संसदीय सचिव ने सफर हेतु आर्थिक सहयोग एवं एक अच्छे संदेश के साथ उन्हें विदा किया,मुझे भी ऐसे अच्छी सोच और अच्छा संदेश वाले व्यक्तित्व से मिल कर अच्छा लगा.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

