*शहडोल में अमर फोटो स्टूडियो में आरपीएफ शहडोल की रेड संचालक को 39 टिकट के साथ पकड़ा

शहडोल। (वायरलेस न्यूज ) शहडोल रेसुब की टीम ने एक फोटो स्टूडियो में छापा मारकर एक टिकट दलाल को पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है। रेसुब शहडोल पोस्ट प्रभारी निरीक्षक मनीष यादव ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में रेसुब शहडोल की टीम ने दिनांक 15.10.2022 को स्वयं निरीक्षक मनीष कुमार रेलवे सुरक्षा पोस्ट शहडोल , उप निरीक्षक आर.के. मीना , आरक्षक राजकुमार एवं राजू सिंह के साथ रेलवे अधिनियम की धारा -143 के तहत अभियान हेतु जैतपुर रोड, थाना-गोहपारू मेनरोड में स्थित दुकान अमर फोटो स्टूडियो में मुखबिर सूचना पर दबिश देकर दुकान के कम्प्यूटर में छानबीन की गयी, जिसमें आईआरसीटीसी की पर्सनल यूजर आईडी -SGR5296 का उपयोग कर अलग अलग जगहो के लिए कुल 39 टिकट (38 नग भूतकाल की टिकट मूल्य 13719.05 व 01 नग मूल्य 157.15/- भविष्य की टिकट) टिकटो की कुल कीमत 13876.2/- रुपए पाया गया, जिसमें ई-मेल आईडी – sg686627242@gmail.com में भेजना पाये जाने पर रेलवे अधिनियम की धारा -143 के तहत कानूनी कार्यवाही की गयी व आरोपी दुकान संचालक सागर गुप्ता पिता श्री संतोष कुमार गुप्ता उम्र -22 वर्ष (मोबाइल नंबर – 7974120595) को रेलवे ई-टिकट के अवैध कारोबार करने पर आरोपी से एचपी कम्पनी का सीपीयू, FRONTECH कंपनी का मॉनिटर, EPSON कंपनी का प्रिंटर, रेडमी कम्पनी का मोबाइल, एचपी कंपनी का की – बोर्ड, एचपी कम्पनी का माउस व 02 नग केबल एवं सुसंगत कागजात जप्त किया गया एवम् वैधानिक दस्तावेज तैयार कर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल लाया गया, प्रभारी निरीक्षक के आदेश अनुसार आरोपी के विरूद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट शहडोल अपराध क्रमांक – 306/2022 दिनांक 15.10.2022 धारा 143/179(2) मामला पंजीबद्ध किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण आरोपी को सक्षम जमानतदार प्रस्तुत किए जाने बाबत नोटिस देकर जमानत पर छोड़ा गया। अवैध ई टिकट मामले में रेसुब शहडोल की कार्यवाही से अवैध टिकट बनाने वाले लोगो मे रेसुब शहडोल का भय पैदा हो गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

