🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत…..
रेसुब दुर्ग और टीम ने 20 हजार से अधिक के चोरी के समान सहित चोर को धर दबोचा

On: October 17, 2022 5:45 PM

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत…..
रेसुब और टीम ने बीस हजार से अधिक का चोरी के समान सहित एक चोर को धर दबोचा


दुर्ग।( वायरलेस न्यूज़) दुर्ग रेसुब पोस्ट प्रभारी की टीम की सक्रियता और रेल्वे पुलिस की सँयुक्त टीम ने ट्रेनों से यात्रियों के समान चोरी कर ले जाने वाले एक चोर को मय माल सहित पकड़ने में अहम कामयाबी हासिल की है । इस संबन्ध में रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी श्री सिन्हा ने वायरलेस न्यूज़ को बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर अमिय नंदन सिन्हा,महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुरके निर्देशन में एवं संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्ग दर्शन में मंडल टास्क टीम के द्वारा लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीव्ही के माध्यम से नजर रखा जा रहा है। आज दिनांक 17.10.2022 को समय 11.00 बजे मंडल टास्क टीम दुर्ग प्रभारी उप निरीक्षक सनातन थानापति, प्र.आ. व्ही सी बंजारे और जीआरपी दुर्ग के सउनि आर के पांडे व हमराह के साथ रेलवे स्टेशन दुर्ग के ऑटो स्टैंड के पास मुखबीर सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को चोरी का सामान , बैग व मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश मे घुम रहा था जो देख कर भागने लगा जिसे घेरा बंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर वह घबराने लगा, अपना नाम-मनोज आगरे, पिता- अशोक आगरे , उम्र 24 साल, साकिन- शंकर नगर, गजानंद मंदिर के पास, थाना- मोहन नगर, जिला- दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) का निवासी बताया। आगे कि पूछताछ में बताया की लगभग एक माह पूर्व ट्रेन के अंदर से सोयी हुई महिला यात्रियों का लेडिस पर्स एवम मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया तब उसके कब्जे से एक आसमानी ग्रे रंग का पिट्ठू बैग (एयर बैग) जिसके अंदर दो लेडिस हैंड बैग , मेहरून कलर का इसके अंदर एक आर्टिफिशियल हार, रोड गोल्ड के दो अंगूठी, चूड़ियां एवम महिला सिंगार के सामान, दो नग फोटो और एक नग मोबाइल विवो कंपनी का मॉडल Y/20 ,कलर फूल रंग की जिसके अंदर नगदी 6802/ रुपया मिला, मोबाइल सहित सभी सामानों की कुल कीमती 20000/- रुपया, को उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया,उक्त व्यक्ति को पकड़कर जीआरपी थाना दुर्ग लाया गया जिसके विरुद्ध जीआरपी थाना दुर्ग द्वारा अपराध क्रमांक 04/22 धारा 41(1+4) CrPc, 379 IPC दिनांक 17-10-22 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया। रेल्वे सुरक्षा बल और रेल्वे पुलिस की इस कार्यवाही से ट्रेनों में यात्रियों के समान चोरी करने वाले चोरों में हड़कंप मच गया है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment