रायगढ़ के जिला जेल एवं सारंगढ़ के उप जेल में आयोजित हुआ राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत
रायगढ़, 17 अक्टूबर 2022/ माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा सोनाघर विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य में दिये गये दिशा-निर्देश के पालन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ श्री रजनीश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिला रायगढ़ के जिला जेल एवं सारंगढ़ की उप जेल में 15 अक्टूबर 2022 को राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी द्वारा केंद्रीय जेल रायपुर से किया गया। जिसमें जिला रायगढ़ से वर्चुअल माध्यम से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला एवम सत्र न्यायाधीश श्री रजनीश श्रीवस्तव, श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री दीपक कोशले, प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री भास्कर मिश्रा व श्री गुलापन यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव सिन्हा, जेल अधीक्षक श्री एस.पी.कुर्रे जिला जेल रायगढ़ से तथा समस्त न्यायिक अधिकारी न्यायालय परिसर से वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
उक्त राज्य स्तरीय वृहद जेल लोक अदालत में जिला जेल रायगढ़ सहित उप जेल सारंगढ़ में कुल 4 खंडपीठ का गठन किया गया तथा कुल 16 आपराधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 15 प्रकरणों में अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर विचाराधीन बंदियों को दोष सिद्ध किया गया तथा एक प्रकरण का समझौते के माध्यम से निराकरण किया गया। इस प्रकार जेल लोक अदालत में कुल 13 विचाराधीन बंदियों को 15 अक्टूबर 22 को ही निरोध अवधि का लाभ देते हुए रिहा किया गया। साथ ही 15 अक्टूबर 22 को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जेल का निरीक्षण करते हुए बंदियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए कई निर्देश प्रभारी जेलर दिए गए, जिसमें प्रतिदिन बंदियों को योगा एवं समय-समय पर खेल गतिविधियों के निर्देश भी शामिल हैं ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

