● सिंधी कालोनी पक्की खोली के “लक्ष्मी ट्रेडर्स” में #चक्रधरनगर पुलिस की रेड……
● चॉकलेट, बिस्किट के दुकान में अवैध रूप से फटाखा संग्रहण की चक्रधरनगर पुलिस को मिली थी सूचना……
● डेढ़ लाख रुपए से अधिक के फटाके जब्त, संचालक पर #विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही…… *रायगढ* । एसपी श्री अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से फटाके (विस्फोटक) का संग्रहण पर वैधानिक कार्यवाही करें । निर्देशों के पालन में नव पदस्थ थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा अपने स्टाफ व मुखबिर को क्षेत्र में सक्रिय कर फटाके का अवैध रूप से खरीदी, बिक्री पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में आज दिनांक 17.10.2022 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण मिंज को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी कालोनी पक्की खोली चक्रधरनगर का राजेश मटानी अपने चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स के होलसेल दुकान लक्ष्मी ट्रेडर्स में अवैध रूप से पटाखों का संग्रहण किया हुआ है । थाना प्रभारी द्वारा थाने से उपनिरीक्षक संतरा चौहान, प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, सतीश पाठक, अरुणा चौरसिया आरक्षक चुरामणी गुप्ता, सुशील यादव को मौके पर जाकर तस्दीक करने का निर्देश दिए और स्वयं मौके के लिए रवाना हुए । मौके पर पुलिस टीम द्वारा दुकान में चॉकलेट बिस्किट के अलावा कार्टूनों में रखें विभिन्न प्रकार के फटाके पाया गया जिस संबंध में ट्रेडर्स के संचालक को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया जिस पर राजेश मटानी असफल रहा । चक्रधर नगर पुलिस द्वारा दुकान में रखे *विभिन्न कंपनियों के फटाके कीमत करीब ₹1,50,000 का जप्त* किया गया है तथा *आरोपी राजेश मटानी पिता स्व्. भगवान दास मटानी उम्र 39 वर्ष सा. पक्की खोली सिंधी कालोनी थाना चक्रधरनगर* के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

