उपसंभाग कार्यालय मरवाही के निरीक्षण में पहुंचे ईडी
बकाया वसूली अभियान तेज करने के निर्देश
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 18 अक्टूबर 2022) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल बिलासपुर वृत्त अंतर्गत उपसंभाग कार्यालय एवं 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मरवाही के निरीक्षण में पहुंचे और अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाये रखने तथा बकायादारों के विरूद्ध वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिये।
कार्यपालक निदेशक श्री पटेल ने उपसंभाग कार्यालय तथा 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मरवाही के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उपकेन्द्र की साफ-सफाई, 11 केव्ही फीड़र और कन्ज्यूमर टैगिंग, डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स व एबी स्विच कॉटेक्ट, डी.ओ. फ्यूज, कंडक्टर क्लीयरेंस, डीपी पर लगे हुये सामग्री की विस्तृत जानकारी लेते हुये किट कैट यूनिट लगाने, खराब व बंद मीटर को क्षेत्रीय भंडार गृह में जमा करने के निर्देश दिये।
श्री पटेल द्वारा क्षेत्र के विद्युत विकास एवं विभागीय कार्यों की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की तथा उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों का शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बकायादार उपभोक्ताओं के विरूद्ध वसूली अभियान की कार्यवाही तेज करते हुए उनके कनेक्शन विच्छेद करने को कहा।
इस दौरान अति.मुख्य अभियंता श्री पी.के.कश्यप अधीक्षण अभियंता श्री पी.के.कोमेजवार, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.सोनवानी एवं सहायक अभियंता श्री विद्यासागर ठाकुर उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

