🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के भाई के सब्जी फार्म हाउस में ईडी का छापा ?

On: October 18, 2022 1:21 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

रायगढ़ कलेक्टर के भाई के सब्जी फार्म हाउस में ईडी का छापा ?

महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक के कलमीदादर स्थित सब्जी फार्म हाउस में आज ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। तेंदुकोना के पास ग्राम कलमीदादर, जोबा में ओम कृषि फार्म के नाम से यह 100 एकड़ का सब्जी फार्म हाउस स्थित है। सूत्रों की माने तो यह सब्जी फार्म
आईएएस अधिकारी रानू साहू के भाई अरूण साहू का बताया जा रहा है?
पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में चल रहे ईडी के छापेमार कार्रवाई और बहुचर्चित कोल घोटाले से इसके तार जुड़े होने की चर्चा है। सूत्रों की मानें तो पहले 2 वाहनों में ईडी के अधिकारी आये, जिसके बाद करीब 3 से 4 गाड़िया फार्म हाउस के भीतर कुछ घंटे बाद गई। हालाकिं की सब्जी फार्म हाउस को सील रखा गया है। जिसके अंदर या बाहर किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा। ईडी के इस छापे के बाद क्षेत्र में एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment